पंजाब सरकार ने पुलिसिंग और डिजिटल सेवाओं में बड़ा बदलाव करते हुए FIR की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड करने पर शुल्क लागू कर दिया है। अब पंजाब पुलिस के PP Saanjh पोर्टल से FIR डाउनलोड करने के लिए 80 रुपये फीस देनी होगी। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पहले यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त थी, लेकिन अब शिकायतकर्ता और आम नागरिक दोनों को डिजिटल कॉपी के लिए भुगतान करना होगा। इस फैसले का विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है, जो इसे पारदर्शिता के खिलाफ कदम बता रहे हैं।
हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिकायतकर्ता का अधिकार खत्म नहीं हुआ है। FIR दर्ज होने के बाद उसकी पहली फिजिकल कॉपी संबंधित थाने से मुफ्त मिलेगी। यदि कोई थाना इसके लिए शुल्क मांगता है, तो नागरिक उच्च अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।








