फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

by | Jun 15, 2026 | Crime

Jun 15, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को बाथरूम में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। इसके बाद डॉक्टर ने ब्लड बैंक में कार्यरत दर्जा-चार कर्मचारी धर्मेंद्र को मौके पर जाकर स्थिति की जानकारी लेने के लिए कहा। जब धर्मेंद्र ने युवकों से दरवाजा तोड़ने के संबंध में सवाल किया तो वे भड़क गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

कर्मचारी को गंभीर चोटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने धर्मेंद्र को धक्का देकर उसका सिर दीवार से दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक आरोपी पकड़ा गया, फिर पुलिस को चकमा देकर फरार

हंगामे के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक युवक को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने पकड़ लिया था, लेकिन वह बाद में पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कथित तौर पर युवकों द्वारा की गई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना साफ दिखाई दे रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पहले भी माहौल खराब करने के आरोप

पीड़ित कर्मचारी धर्मेंद्र ने कहा कि यदि अस्पताल के कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हंगामा करने वाले युवक नशा मुक्ति केंद्र से संबंधित दवाइयां लेने आते थे और पहले भी कई बार माहौल खराब करने की कोशिश कर चुके हैं। प्रशासन के अनुसार एक आरोपी की पहचान फुलराय क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की...

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार बढ़त दर्ज की। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,500 रुपये प्रति 10...

Get In Touch
close slider

Get In Touch