
पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 9 जिलों में गरज-तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में करीब 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से लगभग 3.3 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान Sri Anandpur Sahib में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार Pathankot, Gurdaspur, Hoshiarpur, Kapurthala, Ludhiana, Barnala और Sangrur सहित कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा Mohali, Fatehgarh Sahib, Firozpur और Moga में भी तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 मार्च तक राज्य में ऐसे ही मौसम की स्थिति बनी रह सकती है।








