नशा तस्करों पर मान सरकार का पीला पंजा, घबराहट में नशा तस्कर

by | May 1, 2025 | Crime

May 1, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत खन्ना के एस.एस.पी. डॉ. ज्योति यादव बैंस के नेतृत्व में पायल थाना के अंतर्गत गांव धमोट कलां में तीन नशा तस्करों के अवैध रूप से बने मकानों पर बुलडोजर चलाया गया।

यह मकान गलाडा की अनुमति के बिना बनाए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान ग्लाडा से सब डिविजनल इंजीनियर लुधियाना करण अग्रवाल, जिला नगर योजनाकार हरप्रीत सिंह बाजवा और नायब तहसीलदार (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) गुरप्रीत सिंह भी मौके पर मौजूद थे। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव धमोट कलां के सतविंदर सिंह उर्फ बॉबी, पलविंदर सिंह उर्फ पप्पू और सरबजीत कौर के परिवारों के खिलाफ आईपीसी  और एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किये गये हैं। बॉबी और पप्पू के खिलाफ 6-6 एफआईआर दर्ज हैं, जबकि सरबजीत कौर और उसकी मां करमजीत कौर के खिलाफ 3-3 एफआईआर दर्ज हैं।

डॉ. ज्योति यादव बैंस ने कहा कि नशे के सौदागरों ने पंजाब के युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस लड़ाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और अगर किसी ने यह धंधा नहीं छोड़ा तो उनके घर पर भी बुलडोजर चला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch