दरबार साहिब पहुंचे मनकीरत औलख, नई EP की सफलता के लिए टेका माथा

by | May 21, 2026 | National

May 21, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर Mankirt Aulakh आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया। मनकीरत औलख के दर्शन को लेकर उनके फैंस में भी खास उत्साह देखने को मिला।

मीडिया से बातचीत करते हुए मनकीरत औलख ने बताया कि उनकी नई EP हाल ही में रिलीज़ हुई है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने पहले ही यह फैसला किया था कि EP रिलीज़ होने के बाद सबसे पहले श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया जाएगा। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए वह आज दरबार साहिब पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि एक EP में आमतौर पर 7 से 8 गाने शामिल होते हैं और यह उनका दूसरा EP प्रोजेक्ट है। मनकीरत ने कहा कि इससे पहले वह ज्यादातर सिंगल ट्रैक रिलीज़ करते रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि सभी उनके नए EP को सुनें और पहले की तरह प्यार और सपोर्ट देते रहें।

फैंस के लिए खास संदेश देते हुए मनकीरत औलख ने कहा कि हर व्यक्ति को भगवान की रज़ा में रहकर जीवन जीना चाहिए और कभी किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। उन्होंने लोगों को पॉजिटिव सोच रखने और अपने आसपास के लोगों को खुश रखने की सलाह दी।

गौरतलब है कि Mankirt Aulakh पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते हैं। उनके सुपरहिट गानों में Gangland, Badnam और Koka जैसे ट्रैक शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब उनके आने वाले नए गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता, इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश

अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता, इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो ICE (मेथामफेटामाइन) और 4 किलो हेरोइन बरामद की है। दुबई और अबू धाबी...

पंजाब की सियासत में हलचल, मनप्रीत सिंह अयाली ने छोड़े पार्टी पद

पंजाब की सियासत में हलचल, मनप्रीत सिंह अयाली ने छोड़े पार्टी पद

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुल्लांपुर दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी साझा की। वीडियो जारी कर किया ऐलान...

इंग्लैंड में पंजाबी मूल के व्यक्ति को बड़ी सजा, खतरनाक ड्राइविंग से गई एक की जान

इंग्लैंड में पंजाबी मूल के व्यक्ति को बड़ी सजा, खतरनाक ड्राइविंग से गई एक की जान

इंग्लैंड की एक अदालत ने पंजाबी मूल के 41 वर्षीय हरिंदरपाल अठवाल को खतरनाक ड्राइविंग के मामले में 11 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर रिहाई के बाद 20 वर्षों तक वाहन चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। फुटपाथ पर चढ़ी कार, दंपति को मारी टक्कर मामला 16...

मोहाली में सनसनी: सरेआम 4 साल की बच्ची का कथित अपहरण, बुजुर्ग दंपति से बेरहमी से मारपीट

मोहाली में सनसनी: सरेआम 4 साल की बच्ची का कथित अपहरण, बुजुर्ग दंपति से बेरहमी से मारपीट

पंजाब के मोहाली जिले के कुराली इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिनदहाड़े साढ़े 4 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया। विरोध करने पर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट...

लुधियाना में फिल्मी अंदाज में ATM लूट की कोशिश, पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने की फायरिंग

लुधियाना में फिल्मी अंदाज में ATM लूट की कोशिश, पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने की फायरिंग

लुधियाना के थाना बस्ती जोधेवाल इलाके में तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब नकाबपोश बदमाशों ने नूरवाला रोड स्थित सरताज नगर में एक्सिस बैंक के ATM को निशाना बना लिया। बदमाश ATM मशीन को गैस कटर से काटकर कैश लूटने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुंबई कंट्रोल रूम से मिले लाइव अलर्ट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch