रावी दरिया में खतरा बढ़ा: जम्मू-कश्मीर से 1.50 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया, अजनाला के गांवों में हाई अलर्ट

by | Aug 18, 2025 | News

Aug 18, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जम्मू-कश्मीर की तरफ से रावी नदी में 1.50 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया, जो रात करीब 10 बजे अजनाला के पास बहते रावी दरिया में पहुंच गया। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है।

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बाढ़ संभावित गांवों में 24 घंटे के लिए टीमें तैनात कर दी हैं, जिन्हें जेसीबी और अन्य मशीनरी भी उपलब्ध करवा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि रावी दरिया की पानी सहन क्षमता लगभग 1 लाख क्यूसिक है और इससे अधिक पानी आने पर बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

पिछले वर्षों में भी रावी में पानी ज्यादा आने से अजनाला के कई गांवों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

संवेदनशील गांव

प्रशासन के अनुसार घोनेवाल, सहारन, पंजग्राई, घुमराई, कोट राजदा, दरिया मूसा को अति संवेदनशील मानते हुए यहां विशेष टीमें तैनात की गई हैं।
इसके अलावा नंगल सौहल, गगड़, दूजोवाल, बल लबेदरिया, लखूवाल रमदास, कोटली जमीत सिंह, दूरिया, कलोमाहल, लगोमाहल, गगोमाहल, हरडक़लां, कोटलीअंब, चकओल, वंझावाला, जसड़, लखूवाल अजनाला, तलवंडी राएदाद, फतहवालवडा, इब्राहीमपुर, भूरोगिल, दयालपुरा, कयामपुरा, अबुसेब, कुरालिया, शहिजादा, निसोके, सिंघोके, तंगई, मलकपुर, चाहड़पुर जैसे गांवों को भी सूची में शामिल किया गया है।

प्रशासन की अपील

डी.सी. ने लोगों को दरिया और नहरों के किनारों से दूर रहने की अपील की है। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी रावी दरिया का दौरा कर ग्रामीणों से अपील की है कि वे दरिया पार खेती करने न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

धुस्सी बांध का खतरा

अजनाला का धुस्सी बांध भी कभी-कभी खतरे का कारण बन चुका है। हालांकि अब इसे मजबूत किया गया है, लेकिन पानी के दबाव से हालात बिगड़ सकते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch