मानसा में फर्जी वर्दी पहनकर वसूली: सस्पेंड सीनियर सिपाही और शराब ठेकेदार के कारिंदे गिरफ्तार, तीसरा फरार

by | Sep 2, 2025 | Crime

Sep 2, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

थाना मौड़ पुलिस ने सस्पेंड चल रहे एक सीनियर सिपाही और शराब ठेकेदार के दो कारिंदों पर वसूली का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सस्पेंड सिपाही और एक कारिंदे को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 हजार रुपए की नकदी बरामद की, जबकि तीसरा आरोपित फरार है।

गांव रामनगर निवासी चरणजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वह पहले भुक्की व चूरा पोस्त का सेवन करता था, लेकिन पिछले छह माह से नशा छोड़ चुका है। 31 अगस्त को मानसा पुलिस का सस्पेंड सीनियर सिपाही बलवीर सिंह, शराब ठेकेदार का कारिंदा गुरप्रीत सिंह निवासी रामपुरा मंडी, एक अन्य कारिंदा और एक अज्ञात युवक पुलिस की वर्दी पहनकर उसके पास आए और उसे एचआर-27 एफ1706 नंबर की स्विफ्ट कार में बैठा लिया।

आरोपियों ने उसे नशा तस्करी का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर 30 हजार रुपए की मांग की। पर्चे के डर से पीड़ित ने घर से 20 हजार रुपए देकर अपनी जान छुड़वाई और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

थाना मौड़ पुलिस ने जांच के बाद सस्पेंड सीनियर सिपाही बलवीर सिंह और कारिंदा गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपित फरार है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की शराब ठेकेदारों से निकटता थी और वे पीड़ित की पुरानी नशे की आदत से वाकिफ थे। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने धमकाकर पैसे वसूले। पुलिस ने आरोपितों का रिमांड लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने और कितने लोगों से इस तरह वसूली की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है। गुप्त सूचना...

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार 15 अगस्त के बाद उन उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है।...

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch