सुखबीर बादल के इस्तीफे पर अड़ा बागी गुट, अकाली सुधार लहर चलाने का फैसला

by | Jul 16, 2024 | Political

Jul 16, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में अकाली दल की अंदरूनी बगावत दिन ब दिन बढ़ती ही चली ज़ा रही है जिसके चलते ही चंडीगढ़ में बागी गुट की बैठक से पहले शिरोमणि अकाली दल कार्यालय में हंगामा देखने को मिला। यहां वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ के नेतृत्व में एक अहम बैठक की गई, जिसमें कई अकाली नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी मुख्यालय सभी के लिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और महिला अकाली दल, एससी विंग, ओबीसी विंग और युवा अकाली दल सहित विभिन्न विंगों के साथ बैठकें कीं और हाल ही में शिरोमणि समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक की

 

 

 

उन्होंने कहा कि खुद को अकाली दल का बागी बताने वाले नेताओं ने इन बैठकों में हिस्सा नहीं लिया, जबकि सभी को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। अब इन नेताओं ने अपनी पार्टी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पार्टी मुख्यालय में बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के लिए पार्टी मुख्यालय में कोई जगह नहीं है। अकाली नेता ने स्पष्ट किया कि पार्टी का एक संविधान है और निर्वाचित अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल हैं। दलजीत सिंह चीमा ने आगे कहा कि प्रधान का चुनाव नियमानुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है। पार्टी कार्यालय भी अध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलता है। आप अध्यक्ष के नेतृत्व को चुनौती देकर पार्टी कार्यालय में बैठकें नहीं कर सकते। आपको बता दें कि आज अकाली दल के बागी गुट ने भी बैठक की है और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान करेंगे।

 a

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में महेश अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, जिला जालंधर का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद महेश अग्रवाल ने पंजाब सरकार और पार्टी नेतृत्व का...

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोनों दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी विचारधारा या जनहित के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने और पंजाब को फिर से पुराने...

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के बटाला क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र के गांव कादियां राजपूता में अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच एवं यूथ विंग अध्यक्ष गुरबिन्द्र सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर...

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 31 स्टार्टअप्स को कुल 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट वितरित की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को आयोजित एक समारोह में युवा उद्यमियों को यह वित्तीय सहायता...

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिकर्ण में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजाब से घूमने आए एक ही परिवार के तीन सदस्य तेज बहाव वाली नदी में बह गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और राहत दल की तत्परता के चलते तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch