सावन मेले में चिंतपुर्णी दरबार जाने वालों के लिए दो जिलों ने बनाया रूट प्लान

by | Aug 9, 2018 | Food

Aug 9, 2018 | Food

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सावन महीने में माता चिंतपुर्णी दरबार में लगने वाले मेले के लए इस बार होशियारपुर व ऊना जिला प्रशासन ने कड़ी मेहनत के साथ रूट प्लान बनाया है जिसके चलते माता के दरबार में जाने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नही झेलनी पड़ेगी बस इसमें भकतों को भी प्रशासन का पूरा सहयोग करना होगा क्योंकि अगर भक्तों ने सहयोग ना किया तो प्रशासन का प्लान भी कामयाब नही हो पाएगा। 1इस रूट प्लान के चलते ही 2 से 19 अगस्त तक चलने वाले माता चिंतपूर्णी मेले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत इस बार अलग व्यवस्था की गई है ताकि मेले के आयोजन के दौरान ट्रैफिक व अन्य प्रकार की समस्या न आए। इसके लिए मेले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु  ढंग से चलाने के लिए 11 अगस्त से 20 अगस्त तक होशियारपुर से माता चिंतपूर्णी को जाने वाला रास्ता वन-वे होगा। यानि की श्रद्धालु होशियारपुर से माता चिंतपूर्णी पहले वाले रुट जो कि होशियारपुर- गगरेट-मुबारकपुर से होते हुए माता चिंतपूर्णी जाएंगे लेकिन वापसी माता चिंतपूर्णी से मुबारकपुर, अंब, ऊना से होते हुए होशियारपुर आएंगे। डिप्टी कमिश्रर होशियारपुर ईशा कालिया ने कहा कि वन वे होने से ट्रैफिक नियंत्रण आसानी से हो जाएगा और श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशासन द्वारा तय किए गए इसी रुट का पालन करें ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि दो पहिया वाहन से लेकर बड़े वाहन सभी 11 अगस्त से 20 अगस्त तक इसी रुट का पालन करेंगे। इस दौरान  उन्होंने नगर निगम, परिवहन विभाग, रोडवेज विभाग के अधिकारियों को मेले को लेकर सही व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए इसके साथ ही इस बार मेले के दौरान डी.जे के लिए प्रशासन की तरफ से कोई आज्ञा नहीं दी जाएगी। लंगर कमेटियों को लाउड स्पीकर के लिए एस.डी. एम से आज्ञा लेना अनिवार्य होगा। डिप्टी कमिश्रर ऊना राकेश प्रजापति ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए माता चिंतपूर्णी जी के दर्शन के लिए पर्ची सिस्टम रखा गया है और बिना पर्ची के दर्शन की आज्ञा नहीं होगी। यह पर्ची श्रद्धालुओं को नए बने पार्किंग स्थल पर बने काउंटरों पर मिल जाएगी। इसके ऊना प्रशासन की ओर से दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं को मुबारकपुर चौंक से ही अंब की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में महेश अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, जिला जालंधर का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद महेश अग्रवाल ने पंजाब सरकार और पार्टी नेतृत्व का...

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोनों दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी विचारधारा या जनहित के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने और पंजाब को फिर से पुराने...

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के बटाला क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र के गांव कादियां राजपूता में अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच एवं यूथ विंग अध्यक्ष गुरबिन्द्र सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर...

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 31 स्टार्टअप्स को कुल 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट वितरित की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को आयोजित एक समारोह में युवा उद्यमियों को यह वित्तीय सहायता...

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिकर्ण में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजाब से घूमने आए एक ही परिवार के तीन सदस्य तेज बहाव वाली नदी में बह गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और राहत दल की तत्परता के चलते तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch