पंजाब में फिर से आई बदमाशों की शामत, पुलिस ने किया Encounter

by | May 22, 2025 | News

May 22, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बड़ी ख़बर पंजाब के गुरदासपुर ईलाके से आ रही है जहां पर बदमाशों की एक बार फिर से शामत आई है। पुलिस गुरदासपुर ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को घायल हालत में काबू कर उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इस संबंधी एसएसपी आदित्य ने बताया कि कलानौर पुलिस स्टेशन अधीन सीमावर्ती गांव दोस्तपुर में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी।

पुलिस पार्टी रूटीन से ही वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक नौजवान मोटर साईकल पर वहां आया तो पुलिस पार्टी ने उसको रूकने का इशारा किया। परंतु आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर दो फायर किए जिसमे से एक तो पुलिस की गाड़ी पर लगा जबकि दूसरा मिस हो गया। उन्होने बताया कि सूचना मिलते ही गुरदासपुर से पुलिस पार्टियां घटना स्थल की तरफ भेजी गई तथा पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर आरोपी को घायल हालत में काबू किया गया।

आरोपी से मौके पर मोटर साईकल तथा एक 30 बोर का पिस्तोल बरामद हुआ। एस.एस.पी.श्री आदित्य ने बताया कि आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सी निवासी बटाला के रूप में हुई है जो पुलिस को कई घटनाओं में वांछित था। आरोपी को अभी सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है तथा उससे पूछताश की जाएग। आरोपी से कई अहम जानकारी मिलने की सम्भावना है

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch