ऑस्ट्रेलिया सरकार का बड़ा फैसला: भारतीयों और पंजाबियों को निशाना बनाने वाला न्यू-नाजी संगठन बैन

by | May 17, 2026 | International

May 17, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने देश में रह रहे भारतीयों, खासकर पंजाबी समुदाय सहित सभी अप्रवासी और गैर-श्वेत लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक कट्टरपंथी न्यू-नाजी संगठन पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री Tony Burke ने इस संगठन को देश विरोधी और नफरत फैलाने वाला घोषित करते हुए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की।

सरकार के फैसले के बाद अब इस संगठन से जुड़ने, इसका प्रचार करने या फंडिंग देने वाले लोगों को 15 साल तक की जेल हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह संगठन लंबे समय से भारतीयों, पंजाबियों और अन्य गैर-श्वेत समुदायों के खिलाफ नस्लीय नफरत फैलाने में सक्रिय था।

क्या है न्यू-नाजी संगठन?

यह संगठन वर्ष 2020 में अस्तित्व में आया था और जर्मन तानाशाह Adolf Hitler की नाजी विचारधारा से प्रेरित माना जाता है। संगठन का दावा था कि ऑस्ट्रेलिया केवल श्वेत लोगों के लिए है और अप्रवासियों या गैर-श्वेत समुदायों का वहां कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।

संगठन सोशल मीडिया, सार्वजनिक रैलियों और प्रदर्शन के जरिए लोगों में नस्लीय नफरत फैलाने का काम करता था। भारतीयों और पंजाबियों को डराने-धमकाने के कई मामले सामने आने के बाद सरकार पर लगातार कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा था।

पंजाबी समुदाय को कई बार बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार मई 2023 में इस संगठन ने अप्रवासियों के खिलाफ एक बड़ी रैली निकाली थी, जिसमें पंजाबी और भारतीय समुदाय को खास तौर पर टारगेट किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी।

इसके बाद 2024 में ऑस्ट्रेलिया डे के मौके पर संगठन के सदस्यों ने नॉर्थ सिडनी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर गैर-श्वेत लोगों को डराने और धमकाने की कोशिश की। इस दौरान पंजाबी समुदाय की पगड़ी को लेकर नस्लीय टिप्पणियां भी की गई थीं।

वहीं अगस्त 2025 में मेलबर्न के कैंप सॉवरेन्टी इलाके में अप्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिलाओं समेत कई लोगों पर डंडों और लाठियों से हमला किया गया था। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे। हिंसा के बाद संगठन के नेता Thomas Sewell को गिरफ्तार किया गया था।

सरकार ने क्यों लगाया बैन?

लगातार बढ़ रही नस्लीय घटनाओं और कैंप सॉवरेन्टी हिंसा के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार ने देश में नफरत-विरोधी कानूनों को और सख्त किया। इन्हीं कानूनों के तहत गृह मंत्री टोनी बर्क ने इस संगठन को स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया। सरकार का कहना है कि देश में हिंसा, डर और नस्लीय घृणा फैलाने वाले संगठनों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में महेश अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, जिला जालंधर का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद महेश अग्रवाल ने पंजाब सरकार और पार्टी नेतृत्व का...

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोनों दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी विचारधारा या जनहित के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने और पंजाब को फिर से पुराने...

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के बटाला क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र के गांव कादियां राजपूता में अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच एवं यूथ विंग अध्यक्ष गुरबिन्द्र सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर...

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 31 स्टार्टअप्स को कुल 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट वितरित की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को आयोजित एक समारोह में युवा उद्यमियों को यह वित्तीय सहायता...

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिकर्ण में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजाब से घूमने आए एक ही परिवार के तीन सदस्य तेज बहाव वाली नदी में बह गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और राहत दल की तत्परता के चलते तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch